फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of madhesi continues on indo-nepal border

सीमा पर लगी वाहनों की लंबी लाइन

Wed, 09 Dec 2015 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 09 Dec 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा पर मधेसी नागरिकों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। भारतीय सीमा से दिन में वाहन पास नहीं हो सके। मधेसियों की नाकाबंदी के चलते तनाव की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन


उधर, बुधवार भोर में एसएसबी ने नेपाल पुलिस से संपर्क साधने के बाद सुबह पांच बजे के आसपास 40 ट्रकों को सीमापार भेज दिया है। नेपाल से भी 40 वाहन भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। इसकी भनक लगने के बाद मधेसियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नेपाल में स्वायत्त मधेस प्रदेश की स्थापना को लेकर चल रहा मधेसी नागरिकों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह सात बजे के आसपास सीमा पर पहुंचे मधेसियों ने तराई थरुहट अवध मधेस संघर्ष समिति के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र और पदाधिकारी गिरिजा प्रसाद पाठक की अगुवाई में नाकाबंदी कर आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर वाहन नहीं चले लेकिन प्रदर्शन के दौरान पता चला कि भोर में पांच बजे के आसपास एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल के पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद 18 पेट्रोलियम पदार्थ के टैंकर समेत 40 ट्रकों को सीमा पार भेज दिया है।

नेपाल से भी 40 वाहन भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इस पर मधेसी भड़क उठे। आंदोलनकारियों ने वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि लुकाछिपी का खेल नहीं चलने दिया जाएगा। 24 घंटे की नाकाबंदी रहेगी। किसी भी कीमत पर स्वायत्त मधेस प्रदेश चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed