फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of madarsa students

मदरसा छात्रों ने प्रशासन से मांगा रास्ता

Tue, 10 May 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
display of madarsa students
बहराइच कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अपनी मांगाें को लेकर प्रदर्शन करते सलारगंज स्थित मदरसा से आए छात्र-छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। सलारगंज मोहल्ले में मंडी समिति ने अपना बाजार खोलने के लिए जमीन खरीदा हैै। लेकिन यहां निर्माण कार्य होने की दशा में मदरसा सुल्तानुल उलूम का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर मदरसा छात्रों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम कोे ज्ञापन सौंपा है। सभी समस्याएं निस्तारित कराए जाने की मांग की हैै। 

मीरपुर कस्बा सलारगंज स्थित मदरसा सुल्तानुल उलूम के संस्थापक मौलाना सिराज अहमद मदनी की अगुवाई में मंगलवार को छात्र व छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचे।

इस मौके पर मौलाना मदनी ने कहा कि साहिदा गर्ल्स कॉलेज व कुष्ठ अस्पताल के बीच से होकर मदरसे को रास्ता जाता है। आसपास के किसान व जायरीन भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। लेकिन मंडी समिति ने अपना बाजार खोलने के लिए उस जमीन का सौदा कर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि जमीन पर निर्माण हो गया तो रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। मदरसा के छात्र, शिक्षक सभी कैद होकर रह जाएंगे। छात्र-छात्राओं, शिक्षक व किसानों ने मंडी समिति से रास्ता दिलवाए जाने की मांग की है। इस दौरान मो. अहमद, शकील अहमद, मो. इदरीश, अब्दुल रहीम, मोबीन, साजू आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed