फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of BJP in bahraich

बाढ़ व गन्ना किसानों के मुद्दे पर बिफरी भाजपा

Thu, 02 Jul 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 02 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, बाढ़ व गन्ना किसानों के बकाया मूल्य आदि मुद्दे पर सपा सरकार को निशाने पर लिया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि यूपी सरकार में गुंडाराज कायम हैं। थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन


घाघरा, सरयू और राप्ती नदी में बाढ़ आने के बाद भी कटान पीड़ितों को मुआवजे के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों के हित के लिए केंद्र ने 600 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण यूपी सरकार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद किसानों को चीनी मिलों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी किसानों तक नहीं पहुंच सका है। प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यूपी में बिजली की दरें बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।


बिजली की आपूर्ति नहीं कर पाने के कारण नाकामी छिपाने को सरकार जनता का ध्यान दूसरी तरफ बांटना चाहती है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अक्षयबर लाल गोंड, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

 इस दौरान रामसुंदर चौधरी, योगेश प्रताप सिंह, परशुराम कुशवाहा, नीरज मिश्रा, शैलेश सिंह शैलू, राहुल राय, श्याम करन टेकड़ीवाल, सुदामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed