Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dirt in Mahsi, sweeper suspended

Bahraich News: महसी में गंदगी, सफाईकर्मी को निलंबित

Tue, 25 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Mahsi, sweeper suspended
महसी के महाराजगंज का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी। 
बहराइच/महसी/बौंडी। महाशिवरात्रि व होली समेत अन्य पर्वों पर कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए सोमवार को डीएम व एसपी ने प्रमुख मंदिरों व शिव बरात निकलने वाले मार्गों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने एक स्थान पर गंदगी देखकर गहरी नाराजगी जताते हुए सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। डीएम ने पर्वों की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी व एसपी रामनयन सिंह तहसील महसी के महाराजगंज स्थित रामजानकी मंदिर, फखरपुर के जैतापुर में शिव मंदिर, देवी प्रसाद शिवालय व शिवपुर स्थित बाबा बुढ़ेश्वर धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिवरात्रि के मौके पर निकलने वाले शिव बरात व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद डीएम व एसपी ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर त्योहारों को शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके मनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने बरात मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था व मार्ग को दुरुस्त कराने, साफ-सफाई कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्षेत्र में गंदगी देख कर सफाईकर्मी मोहम्मद अहमद को निलंबित करते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, एसडीएम नानपारा अंजनी यादव, अखिलेश कुमार सिंह, सीओ धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव, हेमंत यादव, अजय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed