{"_id":"69ed0c657f939220fe0c5166","slug":"dfo-pacifies-angry-villagers-and-rescues-leopard-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148227-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीएफओ ने उग्र ग्रामीणों को शांत करा तेंदुए को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीएफओ ने उग्र ग्रामीणों को शांत करा तेंदुए को बचाया
Sun, 26 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम मटिहा में शुक्रवार देर शाम डीएफओ व वन विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ, साहस और धैर्य ने एक बड़ी अनहोनी घटना टाल दी। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण उग्र हो उठे थे। सैकड़ों की भीड़ तेंदुए को लाठी-डंडों से मारने के लिए घेराबंदी किए हुए थी। डीएफओ समेत अन्य कर्मियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। अंधेरा होने के बाद देर रात तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में शुक्रवार सुबह कछार से निकलकर मटिहा गांव पहुंचे तेंदुए ने किसान ननकन (70) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा हांका लगाने के प्रयास में दो अन्य ग्रामीणों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद वह भागकर खेत में लगे एक पेड़ पर बैठ गया।
ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ अपूर्व दीक्षित, वन क्षेत्राधिकारी अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीणों के जख्मी होने की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीटकर मारने की नियत से घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन वन्यजीवों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से इन हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई जा रही है। डीएफओ ने तेंदुए के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करते हुए अंधेरा होने का इंतजार करने के निर्देश वन कर्मियों को दिए।
इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को भी पीछे हटने के लिए समझाया। ग्रामीणों के पीछे हटने और अंधेरा होने के बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर गन्ने के खेत में घुस गया, जिससे ग्रामीण एक बार फिर उसे मारने के लिए जुट गए। इस पर डीएफओ ने चार लोगों को हिरासत में लेते हुए अन्य लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएफओ ने वन कर्मियाें को ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें वन्य जीवों से सतर्क करने के निर्देश दिए।