फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees gathered in gaji ki dargah

नौचंदी मेले पर गाजी की दरगाह पर उमड़े अकीदतमंद

Thu, 14 Jan 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 14 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
devotees gathered in gaji ki dargah
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर गुरुवार को नौचंदी मेला लगा। मौके पर विभिन्न अंचलों से आए अकीदतमंदों ने जंजीरी गेट चूमकर मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई। महिलाओं ने मेला परिसर स्थित दुकानों पर खरीददारी की।
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर प्रतिमाह नौचंदी मेले का आयोजन होता है। गुरुवार को भी इस परंपरा का निर्वहन हुआ।

सुबह से ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी और नेपालगंज से अकीदतमंद जत्थों में सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर पहुंचने लगे।

या सरकार गाजी की दुहाई से मजार शरीफ गूंज रहा था। अकीदतमंदों ने जंजीरी गेट चूमकर मजार शरीफ पहुंच हाजिरी लगाई। इस मौके पर परंपरा के तहत सभी ने चादरपोशी की।
विज्ञापन


नौचंदी के चलते मेला परिसर में दुकानें भी सजी रहीं। मेले में आई महिलाओं ने काफी खरीददारी की।

दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि परंपरा के तहत नौचंदी मेले का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।

इस दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में खादिम मुस्तैद रहे। दरगाह थाने की पुलिस भी मेला परिसर में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed