{"_id":"6a1736f72ab1a8c29c08048a","slug":"development-stalled-in-nagar-panchayat-payagpur-councilors-opened-front-bahraich-news-c-98-1-slko1009-150231-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नगर पंचायत पयागपुर में विकास ठप, सभासदों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नगर पंचायत पयागपुर में विकास ठप, सभासदों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
पयागपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में फैली अव्यवस्था, प्रशासनिक उदासीनता और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा है। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव के खिलाफ छह सभासदों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है।
नगर पंचायत कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई है। अंतिम बैठक 27 जून 2025 को हुई थी, जिसके बाद से विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। सभासदों ने कहा कि ईओ कार्यालय नहीं आतीं और उनके फोन भी ब्लैकलिस्ट में डाल दिए गए हैं, जिससे संवाद बंद हो गया है।
सभासदों ने बताया कि जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, नल, वाटर कूलर, फॉगिंग मशीन और जेसीबी जैसी सुविधाएं बदहाल हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में महीनों लग रहे हैं और नालियों का काम ठप है। सभासदों ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समाधान न होने पर धरना और सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा। प्रतिनिधियों ने इसे जनता के अधिकारों की अनदेखी बताया।