फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Destroyed the family, going off the market

पलक झपकते ही तबाह हो गया परिवार, बंद रहा बाजार

Fri, 11 Dec 2015 10:44 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
नॉवेल्टी फैशन हाउस के मालिक रहे जनरल मर्चेंट व्यवसायी शुक्रवार भोर में परिवार समेत कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनकी कार बाराबंकी जिले के जैदपुर थानाक्षेत्र में मड़वामोड़ के निकट हुए हादसे में व्यवसायी के साथ ही बेटे और बेटी की भी मौत हो गई। मां-बेटी घायल हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। यह सूचना जब बहराइच पहुंची तो यहां के व्यवसायी गमगीन हो उठे। शोक में स्टीलगंज बाजार की दुकानें बंद रहीं। जिसको भी खबर मिली। वह घटनास्थल और लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी तनवीर खां (45) उर्फ बबलू शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में शुमार थे। उनकी जनरल मर्चेंट की दुकान नावेल्टी फैशन हाउस के नाम से स्टीलगंज तालाब पर मशहूर थी। वह कुछ दिनों से रीयल स्टेट के कारोबार में भी भाग्य आजमाना चाहते थे। जिसके चलते लखनऊ आते-जाते रहते थे। बेटा आतिफ (18) भी लखनऊ में पढ़ता था। शुक्रवार भोर में छह बजे के आसपास तनवीर अपनी कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना जब बहराइच पहुंची तो लोग भौंचक रह गए।
विज्ञापन


पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था लेकिन जब जैदपुर थाने से संपर्क साधा गया तो हकीकत पता चलते ही लोग शोकाकुल हो उठे। परिवार और रिश्तेदार भी घटना से सन्न रह गए। आनन-फानन में सभी लखनऊ और बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। व्यवसायी तनवीर के परिवार के साथ हादसे की खबर के चलते स्टीलगंज तालाब बाजार के व्यवसायी भी शोकाकुल हो उठे। सभी ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक जताया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed