{"_id":"619a822476fec95c28687466","slug":"deputy-cm-will-come-today-will-inaugurate-the-schemes-bahraich-news-lko6054770180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे डिप्टी सीएम, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे डिप्टी सीएम, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में आज यानी सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह कई योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में शिरकत भी करेंगे। जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिले में लोक निर्माण विभाग/राजकीय निर्माण निगम सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम प्रस्तावित है। । डिप्टी सीएम 22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। उसके बाद दोपहर 01:10 बजे श्री गुल्लाबीर मंदिर में जिले के लोक निर्माण विभाग/राजकीय निर्माण निगम सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे। व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद दोपहर 02:55 बजे प्रेसवार्ता करेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डिप्टी सीएम उसके बाद शाम 05:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय व सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।