फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dense fog in the morning and then sunshine, people shivered in the evening

Bahraich News: सुबह घना कोहरा फिर निकली धूप, शाम को ठिठुरे लोग

Fri, 19 Dec 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning and then sunshine, people shivered in the evening
 बहराइच में बृहस्पतिवार शाम छाया कोहरा।    -संवाद
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में दो घंटे के लिए निकली धूप से तनिक राहत जरूर मिली, लेकिन शाम के चार बजते ही फिर ठिठुरन और गलन से लोगों का सामना हुआ। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। घर से निकले लोगों को सर्द पछुआ हवा ने जमकर छकाया।
विज्ञापन



तराई का तापमान जिले के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। मौसम प्रतिदिन करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, दृश्यता महज चार मीटर रही, सड़कों पर सामने कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। सुबह ट्रेन और बसों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दोपहर 12:00 बजे के आसपास कोहरा छंट गया, लेकिन बदली और सर्द हवा के चलते लोगों की मुसीबत बरकरार रही। एक बजे के आसपास धूप निकलने पर ठिठुरन और गलन से बेहाल लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी, लेकिन दो घंटे बाद धूप नदारद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे फिर तापमान में गिरावट होने के चलते लोग कांपने को मजबूर हो गए। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलेगा। 22 और 23 दिसंबर को तापमान और कम होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है।





खेतों के पास धुआं कर पाले से बचाएं फसल
फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप कनौजिया ने बताया कि पाले का असर बढ़ने लगा है। तिलहन और सब्जी की फसलों को पाला से बचाने के लिए किसान शाम के समय खेतों के पास धुआं करें। हल्की सिंचाई से भी पाले का प्रभाव कम किया जा सकता है।




सुबह-सुबह अचानक बिस्तर न छोड़ें
मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि ठंड के मौसम में रक्त संचार धीमा हो जाता है। सुबह-सुबह अचानक बिस्तर छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। जागने के बाद कुछ देर तक करवट बदलें, फिर बैठें और धीरे-धीरे खड़े हों।





कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने कहा कि घने कोहरे में वाहन चलाते समय डिपर का प्रयोग करें और गति नियंत्रित रखें। अनावश्यक ओवरटेक करने से बचें।




अलाव न जलने से बढ़ी परेशानी
जिले में कई स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पयागपुर, खुटेहना, चिलवरिया, रिसिया, नवाबगंज, मिहींपुरवा, नानपारा, महसी, कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर क्षेत्रों में राहगीर ठंड से बचने के लिए कूड़ा-करकट जलाने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन अलाव जलाने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed