फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dengue outbreak not stopping, five more infected

Bahraich News: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, पांच और संक्रमित

Fri, 24 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak not stopping, five more infected
बहराइच। जिले में अभी डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसमें बहराइच के चार तथा अंबेडकर नगर जिले का एक मरीज है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
विज्ञापन

ठंड शुरू होने के बाद भी जिले में डेंगू का प्रकोप बरकरार है। बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। इनमें शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी रेहान, चिक्कीपुरा मोहल्ला निवासी आलम हुसैन, कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर निवासिनी रमजना, फखरपुर निवासी अनुभव सिंह डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। अंबेडकर नगर जिले के वीरेंद्र सिंह भी डेंगू पॉजिटिव मिले। इन सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

15 दिन में बढ़ गए लगभग दो हजार मरीज
ठंड शुरू होते ही सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक घर में दो से तीन लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। 15 दिन पहले ओपीडी में प्रतिदिन जहां 2500 मरीज पहुंचते थे, वर्तमान में मरीजों की संख्या बढ़कर 4500 हो गई है। इस तरह पिछले दिनों की अपेक्षा इस समय दो हजार मरीज अधिक मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से बढ़ रहे मरीज
लगभग 40 लाख की आबादी वाले जिले में 14 सामुदायिक तथा 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवाएं न मिलने के कारण डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर देते हैं। जिससे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। ओपीडी, दवा काउंटर, पर्चा काउंटर के साथ ही पैथालॉजी में घंटों मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।


मौसम बदलने के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े हैं। इस समय सभी ओपीडी में लगभग 4500 मरीज आ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 58 मरीज मिल चुके हैं। अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है। दवा तथा जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
प्रो. डॉ. संजय खत्री, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed