फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demonstration in support of the demand to ban Jeth fair

Bahraich News: जेठ मेले पर रोक लगाने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of the demand to ban Jeth fair
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों के लोग। 
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वाभिमान संघ व सुहेलदेव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सनातन धर्म प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर देशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमतंत्री को संबोधित ज्ञापन में समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि दरगाह मेले पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाए। साथ ही पौराणिक सूर्य मंदिर व सूर्य कुंड से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा है कि कालांतर में तत्कालीन दिल्ली के शासक फिरोज शाह तुगलक ने विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर को तोड़कर उस पवित्र स्थान पर मसूद गाजी की अस्थियों को दफना दिया था। उसके बाद से वहां ज्येष्ठ मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां लगातार सनातन संस्कृति व समाज का मान मर्दन किया जाता है। अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरे दरगाह परिसर को अपने कब्जे में लेकर वहां महाराजा सुहेलदेव का विजय स्तंभ व उनकी मूर्ति लगवाने के साथ चित्तौरा झील स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में ज्येष्ठ मास में परपंरागत तरीके से भव्य विजय महोत्सव मनाए जाने की मांग की गई है। सभी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी जाती है, तो पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भारशिव, संयोजक व अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, राकेश चंद्र, निशा शर्मा, डाॅ. अनीता जायसवाल, अर्जुन कुमार दिलीप, अजीत सिंह, आलोक शुक्ला, ओपी सक्सेना, आरपीएन श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed