{"_id":"6473934964a8969d90050a5d","slug":"demonstration-in-nepal-against-love-jihad-bahraich-news-c-13-1-260656-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लव जिहाद के विरोध में नेपाल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लव जिहाद के विरोध में नेपाल में प्रदर्शन
Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज में रविवार को लव जिहाद को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है, कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में से एक परिवार की नाबालिग बेटी को धर्म विशेष का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और भारत की तरह लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ ही बेटी की बरामदगी की मांग की।
नेपालगंज जिले के बांके की निवासी एक नाबालिग हिंदू लड़की को रिश्तेदारी में आए धर्म विशेष के दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद से परिवार के लोग लव जिहाद का आरोप लगातेे हुए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन 10 दिन बाद भी लापता किशोरी का पता नहीं चल सका है।
पुलिस की कार्यशैली से परेशान लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में हिंदू परिवारों के लोग नेेपाल के त्रिभुवन चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यशैली के विरोध के साथ ही नाबालिग लड़की की बरामदगी और भारत की तरह नेपाल में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की।