फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death of wife, son and daughter, youth serious in road accident

सड़क हादसे में पत्नी, बेटा बेटी की मौत, युवक गंभीर

Mon, 04 Sep 2017 10:23 PM IST
श्रावस्ती
श्रावस्ती Updated Mon, 04 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Death of wife, son and daughter, youth serious in road accident
मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
अमवा शिवपुरा में बकरीद पर परिवार सहित ससुराल आया युवक सोमवार को मोटर साइकिल से अपने घर उदईपुर लौट रहा था। भुजंगा के निकट उसकी ट्रैैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इसमें पत्नी, पुत्र व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया।  
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदईपुर निवासी शमशेर (35) की ससुराल बलरामपुर जिले के थाना ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा शिवपुरा में पड़ती है। बकरीद का त्योहार मनाने वह परिवार सहित ससुराल गया था। जहां से सोमवार को शमशेर मोटर साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान मोटर साइकिल पर उसके साथ पत्नी बेगम (32), पुत्र शफीक (7) व पुत्री शबीरुल (4) भी थी। जैसे ही शमशेर मोटर साइकिल लेकर भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भुजंगा गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही बिना नंबर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर साइकिल की गति तेज होने के कारण बेगम, शफीक व शबीरुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिना हेलमेट वाहन चला रहा शमशेर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर फरार हो गया।


आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल शमशेर को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed