फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death of tractor driver cut by rotavator

रोटावेटर से कटकर ट्रैक्टर चालक की मौत

Fri, 31 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Death of tractor driver cut by rotavator
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के पिपरा पदारथ गांव निवासी एक चालक ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। तभी अचानक वह तेज झटके के साथ नीचे गिर गया। इस दौरान वह रोटावेटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पदारथ गांव निवासी श्रीराम जायसवाल का खेत गांव के बाहर है। उनके यहां काम करने वाला चालक संचित (30) पुत्र गोते शुक्रवार को ट्रैक्टर लेकर खेत में जोताई करने गया था। वह रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहा था। तभी अचानक तेज झटके के साथ वह नीचे गिर पड़ा। इस दौरान रोटावेटर में फंसने के कारण वह करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

रोटावेटर से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बिना चालक के ट्रैक्टर चलते देखा तो वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed