फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   death of postal worker

Bahraich News: कार की टक्कर से डाक कर्मी की मौत

Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
death of postal worker
जरवलरोड (बहराइच)। क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार डाक कर्मी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग निकला।
विज्ञापन


बाराबंकी के मोहल्ला विजयनगर निवासी अमित वर्मा (25) जरवलरोड डाकघर में तैनात था। मंगलवार सुबह वह बाइक से जा रहा था। लखनऊ हाईवे पर झुकियां मोड़ के पास उसकी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक अमित हेलमेट लगाए था। घाघरा चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed