फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death of a woman suffering from measles

खसरे से पीड़ित महिला की मौत

Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a woman suffering from measles
जरवल विकास खंड अंतर्गत तपेसिपाह में महिला की खसरे से मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। विकास खंड की ग्राम पंचायत तपेसिपाह के बावन कुटिया गांव में दो दिन पूर्व खसरा फैल गया था। खसरे की चपेट में आकर करीब 30 लोग बीमार हो गए थे। चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर 45 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की थीं। लेकिन शुक्रवार को खसरे से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत की सूचना पाकर जिला मुख्यालय से पांच स्वास्थ्य कर्मियों की टीम इलाज के लिए गांव पहुंची।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत तपेसिपाह ग्राम पंचायत के बावन कुटिया गांव में खसरा फैला हुआ है। खसरे से करीब 30 लोगों के पीड़ित होने की सूचना पर सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव भेजी। स्वास्थ्य कर्मियों ने 45 लोगों को बीमार पाया था। सभी पीड़ितों की जांच कर दवा देकर उन्हें आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खसरे से पीड़ित गांव निवासी सुनीता (32) पत्नी रामप्रसाद की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि जगतराम (23) पुत्र छेदीलाल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। महिला की मौत की सूचना पाकर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुनीता चिकन पॉक्स की बीमारी से ग्रसित थी। उसी से उसकी मौत हुई है। महिला को एनीमिया था। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम गांव पहुंची, की जा रही जांच
तपेसिपाह के बावन कुटिया गांव में महिला की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही संक्रामक रोग विभाग के डॉ. एचएम जाफरी, राजेश यादव, ओपी पाठक, संतोष श्रीवास्तव, केके यादव की अगुवाई में टीम को गांव भेजा गया है। जांच के बाद दवाइयां वितरित की गई हैं। महिला की मौत चिकन पॉक्स से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed