फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death in suspicious circumstances of married

Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
रिसिया के पटना घुसियारी में जांच करती पुलिस व जमा लोग। -संवाद
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत धुसियारी निवासी शिवकुमारी (24) का शव बुधवार रात संदिग्ध हालात में उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शिवकुमारी के मायके पक्ष के लोगों ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। रिसिया पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कुर्मिन देवरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवकुमारी का विवाह तीन साल पहले रिसिया थाना क्षेत्र के धुसियारी निवासी दिनेश कुमार के साथ हुआ था। दिनेश विवाह के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे फोन पर सूचना दी कि बहन शिवकुमारी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो बहन का शव लटक रहा था। विनोद ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उनकी बहन की पीट-पीट कर हत्या की है और फिर उसका शव फंंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि थाने में दहेज हत्या की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रथम दृष्टया मामला प्रताड़ना का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-मदनलाल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed