फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dead leopard found in sugarcane field

Bahraich News: गन्ने के खेत में मिला मृत तेंदुआ

Mon, 27 Feb 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 27 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
dead leopard found in sugarcane field
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के एक गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। तेंदुए का शव मिलने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सूचना के कुछ देर बाद डीएफओ आकाशदीप वधावन भी मौके पर पहुंचे क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तेंदुए की मौत किसी बड़े जीव के साथ संघर्ष में बताई जा रही है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के झाला गांव के किनारे लगे गन्ने के खेत में सोमवार की सुबह ग्रामीण काम करने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों को समयदीन यादव के गन्ने के खेत में तेंदुए का शव पड़ा देखा। इसके बाद तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेन्द्र मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं तेंदुए के शव मिलने की सूचना डीएफओ आकाशदीप वधावन को दी। डीएफओ भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लिया। डीएफओ ने बताया कि मृत तेंदुआ दो से तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत वर्चस्व की लड़ाई में होनी प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि शव के गले के पास काटने का निशान है और नीचे का हिस्सा फटा हुआ है। ऐसा लग रहा है, कि किसी बाघ या फिर बड़े तेंदुए ने हमला कर इसे मारा है। उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों का दल तेंदुए का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed