फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of old man missing from home found in field under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला घर से गायब वृद्ध का शव

Sat, 05 Oct 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man missing from home found in field under suspicious circumstances
उदयराज की फाइल फोटो। 
बहराइच। घर से छह दिन से लापता रानीपुर थाना के मंशापुरवा निवासी बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंशापुरवा गांव निवासी उदयराज (65) का शव गांव के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिला। मृतक के पोते श्यामू के अनुसार, 29 सितंबर की रात दादा घर के बाहर स्थित बरामदे में सोये हुए थे, सुबह परिजनों के जागने पर वह बरामदे में नहीं मिले। 30 सितंबर को थाना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तभी से परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे। घर से 600 मीटर दूर स्थित एक खेत मालिक ने शव पड़े होने की जानकारी दी, मौके पर जाकर देखा तो शव क्षत विक्षत हो चुका था और पहचान में नहीं आ रहा था, हुलिया व कपड़ों से शिनाख्त की। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बेटा व दो बेटी है। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed