फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of missing boy found in pond

Bahraich News: लापता बालक का तालाब में उतराता मिला शव

Sun, 20 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing boy found in pond
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक बालक रविवार सुबह लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव एक तालाब में उतराता मिला। शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन बालक को मनोरोगी बता रहे हैं।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंभौरा के मजरा बंगरेपुरवा निवासी रंजीत (10) रविवार सुबह अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में उसका शव जरवलरोड बाजार के पास एक तालाब में उतराता मिला। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि परिजन मृतक को मनोरोगी बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed