फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of a youth found in a pond

तालाब में मिला युवक का शव

Tue, 02 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a pond
पयागपुर (बहराइच)। कालीमिश्रपुरवा गांव निवासी एक युवक छह माह पहले अपनी ससुराल कोड़री गांव गया था, लेकिन लौटकर वापस घर नहीं आया। सोमवार देर शाम को युवक का शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालीमिश्रपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र मंगरी वर्मा का विवाह 11 वर्ष पूर्व क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी गुल्ले की पुत्री रीता के साथ हुआ था। पिता मंगरी वर्मा ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। छह माह पूर्व सुरेश अपने साले की बाइक मांग कर घर लाया था।
विज्ञापन

कुछ दिन के बाद वह बाइक वापस करने ससुराल चला गया, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद 21 जनवरी को थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। सोमवार शाम सात बजे के आसपास कोड़री गांव के तालाब में मछुआरे मछली का शिकार करने गए तो एक शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई। मृतक के पिता मंगरी वर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का केस पहले से दर्ज है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed