{"_id":"684df13c5df524e38d0f28c4","slug":"dead-body-found-in-the-house-information-received-after-foul-smell-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132177-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में मिला शव, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में मिला शव, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
Sun, 15 Jun 2025 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला चांदपुरा निवासी शब्बर (55) का शव शनिवार की संदिग्ध हालात में उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़ गया था और भीषण दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतक के भाई सैयद गुलाम हुसैन ने बताया कि शब्बर शराब पीने के आदी थी और मिर्गी की बीमारी भी थी। उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अकेले रहते थे। ऐसे में संभावना है कि मिर्गी का दौरा पड़ने या शराब के चलते मौत हुई हो। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।