फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead bodies of two youths found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिले दो युवकों के शव

Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths found in suspicious circumstances
बहराइच/हुजूरपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को दो युवकों का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के दरगाह शरीफ क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में कमरे मेें युवक का शव पड़ा मिला। वहीं, हुजूरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ला निवासी उस्मान (25) पुत्र शमीम अपने मामा उबैद के घर में बचपन से ही रहता था। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह घर के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के गले पर फंदे का काला निशान मिला है। ऐसे में फांसी लगाये जाने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर-सहसलमपुर मार्ग पर दोपहर मेें कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। सड़क से करीब 200 मीटर की दूरी पर आम का एक पेड़ लगा है। ग्रामीणों को पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका दिखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों से उसकी पहचान कराई गई, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। उसने काला जैकेट और जींस की पैंट पहन रखी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रखा गया है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed