{"_id":"67b77aa67574512c790cb314","slug":"daya-ganesh-elephant-dies-in-bardiya-nepal-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-126999-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल के बर्दिया में दाया गणेश हाथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल के बर्दिया में दाया गणेश हाथी की मौत
Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के बर्दिया नेशनल जंगल में मृत मिला हाथी।
बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल से सटा क्षेत्र नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क का है। यह क्षेत्र भी जंगली जीव के लिए मुफीद है। बावजूद इसके एक सप्ताह के अंदर दोनों क्षेत्रों में एक-एक हाथी की मौत हो चुकी है। हाथियों की मौत को लेकर हाथी संरक्षण पर कार्य करने वाली सोसाइटी चिंता जता रही है।
नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क में बुधवार को एक दाया गणेश हाथी मृत पाया गया। इसकी मौत कुछ दिन पूर्व की बताई जा रही है। इस प्रजाति का हाथी कतर्नियाघाट जंगल में भी पाया जाता है। दोनों देशों में अलग-अलग स्थानों पर हाथियों की मौत भले ही हुई हो, लेकिन उनकी उम्र बराबर है। नेपाल में मरने वाला दाया गणेश हाथी नर है। इसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। यही उम्र भारतीय क्षेत्र में मिले मृत हाथी की भी थी। दोनों हाथियों की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। दबी जुबान में शिकारियों के सक्रिय होने की बात कही जा रही है।
कतर्नियाघाट जंगल में कुछ ही दिन पूर्व एक टस्कर हाथी की मौत हो गई थी। हाथी युवा था, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत के कारणों की जानकारी न होने पर उसका बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।