{"_id":"5d3b31978ebc3e6cd666daee","slug":"daughters-do-not-fear-go-ahead-bahraich-news-lko472982352","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां डरें नहीं, आगे बढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां डरें नहीं, आगे बढ़ें
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्मा
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बेटियां आगे बढ़ें, डरे नहीं, सहे नहीं के उद्घोष के साथ शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला सशक्तिकरण आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धानुक रहे।
उन्होंने युवतियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आगे बढ़ें, डरे नहीं, सहे नहीं। कहा कि बेटियां बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। घर की महिलाओं व बालिकाओं की किसी बात को अभिभावक अनसुना न करें। छोटी सी बात समझकर उनका अनुसरण न करने पर आगे बड़ी बात बन जाती है। ऐसे में तत्काल अभिभावकों से मन की बात को युवतियों को साझा करना चाहिए।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि अगर किसी युवती, बालिका या महिला को संकोच या शंका हो तो वह अभिभावकों के साथ ही पुलिस से अपनी बात बता सकती है। लेकिन इसके साथ ही सभी को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
घर से निकलकर आगे बढ़ें
आज के समय में भी महिलाओं को घर से निकलने की मनाही है। यह गलत है। महिलाओं के साथ अभिभावक भी आगे आएं। महिलाओं को आगे बढ़ाएं। उनकी निर्भरता ही परिवार, गांव, जिला व देश की मजबूती है।
जय प्रकाश
महिला समस्या पर हों जागरूक
महिलाओं की समस्याओं पर परिवार के लोग ही चुप बैठ जाते हैं। यह दुखद है। आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में महिलाएं अपने को परिवार में ही असहज महसूस करती हैं। जिससे उनका विकास रुक जाता है। इस पर सभी जागरूक हों। महिलाओं का हनन परिसर से ही किया जा रहा है।
गालिब अंसारी
महिलाएं बनें सशक्त
आज प्रदेश व केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाकर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। अमर उजाला के कार्यक्रम से भी महिला सशक्तिकरण को बल मिला। ऐसे में महिलाएं आत्मरक्षा के प्रशिक्षण प्राप्त कर सशक्त बनें। उनका हर तरह से सहयोग किया जाएगा।
अभिषेक धानुक
सुरक्षा के लिए हों तत्पर
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या है। राहत चलते महिलाओं को फब्तियों का सामना करना पड़ता है। इनसे निजात के लिए महिलाएं एकजुट हों। फब्तियों को छोटी बात न समझ पुलिस और अभिभावकों को सचेत करें। स्वयं भी प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिससे अपनी खुद रक्षा कर सके।
विकास पासवान
खुलकर रखें अपनी बात
महिलाओं की बात सुनने के लिए सरकार भी गंभीर है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। थानों में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। जिससे वह खुलकर अपनी बात रख सकती हैं। बस उन्हें बेहिचक अपनी बात रखनी है।
नव्या सिंह
स्वावलंबी होने के साथ बनें साहसी
आज का दौर महिलाओं का दौर है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनने के साथ ही साहसी भी होने की जरूरत है।
सिमरन सिंह
मिली है सीख
अमर उजाला के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से सभी को नया सीखने का अवसर प्रदान किया है। यह हमारे जीवन में परिवर्तन के नए दौर की शुरुआत करेगा। हमें भी अब आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा।
खुशी जायसवाल
प्रेरणास्रोत बनेगा महिला सशक्तिकरण
अमर उजाला का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान भरवाया गया शपथ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। हम सभी जीवन के जिस भी क्षेत्र में जाएंगे। अमर उजाला के इस मुहिम को हमेशा याद करते रहेंगे।
तान्य त्रिपाठी
अधिकारियों का संवाद भरेगा उत्साह
अभी तक अधिकारियों को देखकर डर लगता था। लेकिन महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपायुक्त के सामने बैठकर उनके विचारों को सुना है। यह हम सभी के भीतर उत्साह भरेगा। मन में भरा डर दूर होगा।
आशा
शोषण का करेंगे विरोध
महिलाओं के साथ आए दिन समाज में अश्लील हरकतें करने वाले दुस्साहसी लोग अपने मंसूबों में कामयाब होते हैं। लेकिन हमारे सामने अगर ऐसी घटना आएगी तो तत्काल पुलिस से मदद ली जाएगी। शोषण का विरोध करेंगे।
दृष्टि