फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Daughters are becoming self-reliant by getting educated

Bahraich News: शिक्षित होकर स्वावलंबी बन रहीं बेटियां

Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Daughters are becoming self-reliant by getting educated
अलीपुर दरौना में लगी चौपाल में मौजूद बालिकाएं। -संवाद
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा कटान प्रभावित फखरपुर ब्लॉक के अलीपुर दरौना गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें कई बेटियों ने बताया कि घर नदी में कट गया, लेकिन माता-पिता के सहयोग से वह शिक्षित होकर वकील बन गईं। कुछ और बेटियां स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। चौपाल में बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



अलीपुर दरौना गांव बेलहा-बेहरौली तटबंध और सरयू नदी के बीच में बसा हुआ है, जो प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है। यहां जीवनयापन बहुत चुनौती पूर्ण होता है। चौपाल में सिलौटा की किरन ने बताया कि उनका घर नदी में कट जाने के बावजूद माता-पिता ने उन्हें पढ़ने का अवसर दिया, जिससे वह वकालत की पढ़ाई पूरी कर सकीं।
विज्ञापन


इसी गांव की सोनी गौतम, पिंकी गौतम और अंजलि गौतम ने कहा कि वह स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं और उनके इन प्रयासों से पूरे गांव में पढ़ाई का माहौल बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के निदेशक ध्रुव कुमार ने बताया कि बालिकाओं को बेहतर और अच्छी शिक्षा देकर उन्हें परिवार के साथ-साथ गांव और समाज का नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना बहुत जरूरी है। चौपाल में 40 से अधिक बालिकाएं व किशोरियों के अतिरिक्त ट्रस्ट की श्यामा देवी, रामतेज यादव तथा मगन कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed