फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Data load of 38 thousand for smartphone and tablet distribution

स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण के लिए 38 हजार का डाटा लोड

Wed, 01 Dec 2021 11:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Data load of 38 thousand for smartphone and tablet distribution
बहराइच। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया जाना है। इसके लिए बीते दिनों डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों का डाटा संबंधित वेबसाइट पर लोड करने के निर्देश दिये गये थे। डाटा लोड करने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। विभागों ने 38 हजार 76 विद्यार्थियों का डाटा वेबसाइट पर लोड कर दिया है। लेकिन योजना के पात्रता की संबंधी मापदंडों पर अभी भी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल व फार्मेसी छात्र-छात्राओं समेत तकनीकी संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण योजना की शुरुआत की गई है। जिससे सभी विद्यार्थी न सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों में इन गैजेट्स का प्रयोग कर सकें बल्कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्वरोजगार अपनाने में भी इनका प्रयोग किया जा सके। स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत जिले में संचालित सरकारी व पांच निजी आईटीआई, राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज, छह फार्मेसी कॉलेज व मेडिकल कॉलेज के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का डाटा विभाग प्रमुखों ने संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

पात्रता पर अभी भी बरकरार हैं संशय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण योजना में छात्रों के चयन की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। सभी विभागों की ओर से छात्रों का डेटा तो अपलोड कर दिया गया है, लेकिन इनमें से किन छात्रों को टैबलेट व किसे स्मार्टफोन दिया जाएगा इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है। इसके साथ ही विभन्न विभागों की ओर से वेबसाइट पर अपलोड 38 हजार 76 छात्रों में से किन-किन को योजना का लाभ मिलेगा और चयन की पात्रता क्या होगी इस पर भी अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक 38 हजार से अधिक विद्यार्थियों का डाटा संबंधित विभागों ने लोड कर दिया है। स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण व मेरिट निर्धारण के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जो भी निर्देश शासन से प्राप्त होंगे। उनके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
-डॉ. चंद्रपाल, डीआईओएस, बहराइच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed