फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dastak campaign against communicable diseases from April 1

Bahraich News: संचारी रोगों के खिलाफ दस्तक अभियान एक अप्रैल से

Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dastak campaign against communicable diseases from April 1
नानपारा। तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह विशेष अभियान एक से 30 अप्रैल तक जिले में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत विभाग गांवों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और एंटी-लार्वा का छिड़काव करेगा। खराब हैंडपंपों की मरम्मत के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों (हाई रिस्क जोन) में फॉगिंग भी कराई जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रति सचेत करेंगी।
विज्ञापन


साथ ही, ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed