फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   culture

Bahraich News: मनुष्य को कर्मों के आधार पर मिलता है फल

Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
culture
नानपारा (बहराइच)। मनुष्य को उसके कर्मों का फल मिलता है इसलिए वेदों में कर्म को प्रधान माना गया है। जैसे हमारे कर्म होंगे वैसा ही फल प्राप्त होगा। ये बातें आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ व प्रवचन में आचार्य हरिशंकर महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

यजुर्वेद यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को वैदिक यज्ञ आहुति के साथ हुआ। महायज्ञ की वेदपाठी ब्रह्मचारिणी दीप्ती आर्या, विद्योत्तमा आर्या व सुमनलता आर्या ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। हरिशंकर महाराज ने वेदों के माध्यम से कर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि लोगों को जीवन जीने का तरीका नहीं आता। इसी वजह से देश में चोरी, डकैती, दुराचार व भ्रष्टाचार हो रहा है। स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा था कि कर्म से ही मनुष्य ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र होता है, लेकिन आज लोगों की पहचान जातियों के आधार पर होती है।
विज्ञापन

इससे समाज में छुआछूत व भेदभाव जैसी भावनाएं उत्पन्न होती हैं। बरेली से आए भानु प्रकाश शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान लालता प्रसाद आर्य, उप प्रधान प्रकाशवीर गुप्ता व अभय मदेशिया ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगरपालिका की ईओ रेनू यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. चंद्रभान, रूप नारायण जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, कल्पना आर्य, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed