फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crushing session begins in Nanpara sugar mill

नानपारा चीनी मिले में पेराई सत्र का आगाज

Sun, 10 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Crushing session begins in Nanpara sugar mill
नानपारा में चीनी मिल के सत्र का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री व विधायक। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा के गन्ना पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ हो गया। इसके साथ-साथ चीनी मिल के उच्चीकरण कार्य का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व बलहा विधायक सरोज सोनकर ने किया। सहकारिता मंत्री ने मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने मिल के उच्चीकरण का कार्य समय से पूर्व ही पूरा करके बीते वर्ष की अपेक्षा पांच दिन पूर्व ही पेराई सत्र का आगाज करा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहकारिता व गन्ना उत्पादक किसान हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल नानपारा के महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के 24 सहकारी चीनी मिलों में से उच्चीकरण कार्य के लिए 10 चीनी मिलों को चयनित किया गया था। जिसमें नानपारा सहकारी चीनी मिल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उच्चीकरण कार्य से जहां एक ओर मिल की पेराई क्षमता में इजाफा होगा, वहीं मशीनों की साफ-सफाई के लिए अब मिल को बंद नहीं करना पड़ेगा। जिससे गन्ना क्रॉसिंग कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

सहकारिता मंत्री ने विधायक बलहा सरोज सोनकर के साथ मिल गेट पर गुलालपुरवा के रंगीलाल की ओर से लायी गयी पहली बैलगाड़ी तथा मसूदनगर बस्थनवा के गन्ना उत्पादक किसान की ओर से लायी पहली ट्रॉली को तौल कर उसकी पर्ची निकाली। इसके बाद सहकारिता मंत्री व विधायक बलहा ने अधिकारियों के साथ ढोला में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी शैलेष कुमार मौर्य, मुख्य रसायनविद राजीव मोहन शर्मा, मुख्य अभियंता साधू सरन, मुख्य गन्ना अधिकारी संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed