फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowds of patients gathered at the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 18 May 2026 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crowds of patients gathered at the medical college
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। तराई में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव और तेज धूप के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका असर सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में साफ देखने को मिला, जहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12:30 बजे तक करीब 1940 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जबकि दिनभर यह संख्या लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन


ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मेडिसिन, हड्डी रोग और चर्म रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ रही। डॉक्टरों के कक्ष मरीजों से खचाखच भरे रहे, जबकि कई मरीजों को बाहर और बरामदों में जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डायरिया और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। पैथोलॉजी विभाग और जांच काउंटरों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर जांच भी कराई जा रही है।

भीड़ के कारण परेशान रहे मरीज

मेडिसिन विभाग में भीड़ के चलते चित्तौरा से आईं मुन्नी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत होने पर वह इलाज कराने आई थीं, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं, तेजवापुर निवासी राम केवल ने बताया कि दो घंटे बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed