फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crossroads will be illuminated with tricolor lights

Bahraich News: तिरंगा लाइट से जगमग होंगे चौराहे

Sat, 17 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 17 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crossroads will be illuminated with tricolor lights
बहराइच। जल्द ही नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग वेंडर जोन घोषित होंगे। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले चरण में नगर निकाय के 2-2 प्रमुख मार्गों का चयन किया जाएगा। जिससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। नगरीय क्षेत्रों के चौराहों, प्रमुख मार्गों व स्थलों को तिरंगा लाइट से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मोनिका रानी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से बातचीत कर बरसात से पहले सभी नाले-नालियों की सफाई कराते हुए नगरीय क्षेत्र को ग्रीन व क्लीन बनाया जाए। सभी नगर निकाय साफ-सफाई व्यवस्था के लिए टोल फ्री नम्बर जारी कर इसका प्रचार-प्रसार कराएं। निराश्रित गोवंशों की ईअर टैगिंग कर उन्हें गोशाला में रखा जाए।
विज्ञापन


संस्था को करें ब्लैक लिस्टेड
कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ने एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति नहीं की है। इस पर डीएम ने बीएसए को संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, जलभराव वाले विद्यालयों में मिट्टी पटाने आदि का कार्य कराने का निर्देश दिया है। 18 विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed