फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crops ruined by strong wind and rain

तेज हवा व बारिश से फसलें बर्बाद

Thu, 24 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crops ruined by strong wind and rain
पयागपुर के खुटेहना में खेत में बारिश के बर्बाद हुई फसल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में बुधवार की रात व सुबह झमाझम बरसात हुई। तेज हवा और बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। कई स्थानों पर खेतोें में धान की फसल पसर गई तो कटी फसल में पानी भर गया। साथ ही आलू की बोई गई फसल को भी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में नाला सफाई के नाम पर 33 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी मोहल्लों में जलभराव रहा। ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

तराई में बीती रात से रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई। रात को मौसम सुहावना हो गया था। गुरुवार की सुबह झमाझम बरसात होने लगी। पूरे दिन बारिश का दौर चला। बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मगर फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। जिले के मिहींपुरवा, पयागपुर, कैसरगंज, महसी, हुजूरपुर, चरदा, बाबागंज, खैरीघाट आदि इलाकों में बरसात के कारण धान की फसल खेतों में पसर गई।
विज्ञापन

आलू की फसल के लिए बीजों की बोआई का काम भी किसान लगभग पूरा कर चुके थे। खेतों में पानी भरने से आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। उधर, शहर के अंदर सफाई के नाम पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से 33 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद अधिकतर मोहल्लों में जलभराव हो गया। ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब रहे। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के छोटे-बड़े नाले
छोटे नाले- 40
बड़े नाले- 22
गलियां पानी में डूबीं
शहर के मोहल्लों में जलभराव के कारण गलियां पूरी तरह से पानी से डूब गई थीं। मोहल्ला नौव्वागढ़ी में जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के छोटी बाजार तिराहा, चित्रशाला रोड, खत्रीपुरा, मीराखेलपुरा, वजीरबाग आदि में भी जलभराव रहा।
मुआवजा दिलाने की सरकार करे कार्रवाई
पयागपुर के खुटेहना इलाके में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां पर बनकटा, सतपेड़िया, रजुआपुर, लखाही, झाला तरहर आदि गांवों में धान की फसल बेकार हो गई है। बनकटा गांव निवासी किसान सत्य नारायण तिवारी व परवानीपुरवा निवासी कृषण प्रसाद ने कहा कि महंगाई के चलते पहले से ही लागत निकलनी मुश्किल थी। अब और समस्या पैदा हो जाएगी। पयागपुर निवासी संतोष गुप्ता और झाला तरहर निवासी गंगोत्री सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हित को देखते हुए मुआवजा दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए। सब्जी किसानों को भी मुआवजा मिलना चाहिए।
पेड़ गिरा, मकान क्षतिग्रस्त
पयागपुर। भूपगंज के बारीपुरवा निवासी विनोद मौर्या के घर पर तेज बारिश के कारण यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। इस संबंध में विनोद मौर्या का कहना है कि इस बारे में पहले ही जिला प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया था। लेकिन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। अभी दो से तीन पेड़ झुके हैं।

सर्वे कराकर दिलाएंगे मुआवजा
तेज बरसात के कारण कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान के संबंध में सर्वे कराया जाएगा। बीमा कंपनी के पास किसान सीधे भी अपना दावा पेश कर सकते हैं। सभी को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed