{"_id":"6a89e15ed5a48e9f8b06c377","slug":"crocodile-wanders-onto-the-road-traffic-halted-for-five-minutes-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155531-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क पर आ गया मगरमच्छ, पांच मिनट तक थमा रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क पर आ गया मगरमच्छ, पांच मिनट तक थमा रहा यातायात
चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज मार्ग पर निकला मगरमच्छ।
Link Copied
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीवों की आवाजाही के बीच शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज मार्ग पर उस समय वाहन रुक गए, जब एक मगरमच्छ सड़क पार करता दिखाई दिया। सड़क पर पहुंचा मगरमच्छ करीब पांच मिनट तक वहीं रुका रहा। उसे देखकर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि मगरमच्छ कुछ देर सड़क पर रहने के बाद दूसरी ओर चला गया। इसके करीब 15 मिनट बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। अध्यक्ष लखमानी ने कहा वन क्षेत्र से जुड़े इस मार्ग पर अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखने को मिलती है। मगरमच्छ के सड़क पर आने की घटना से वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उधर विचपरी नहर मार्ग पर अक्षत वर्मा को एक मगरमच्छ रात में दिखा। इस मामले में वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।