फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile injured young man

युवक को मगरमच्छ ने किया घायल

Sat, 03 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Crocodile injured young man
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सरयू नहर के किनारे मगरमच्छ ने नित्यक्रिया के लिए गए युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट अंतर्गत चमन चौराहे के निकट सरयू नहर के किनारे देर शाम नित्यक्रिया के लिए ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा कुरकुरी कुआं निवासी मनीष कुमार (18) पुत्र श्रीराम गया हुआ था। नित्यक्रिया के बाद युवक जैसे ही नहर में हाथ धुलने लगा, तभी मगरमच्छ ने उसका बायां हाथ जबड़े में दबोच कर पानी में खींच लिया। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में युवक का बायां हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम व वाचर रामनाथ ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed