फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile dragged the teenager into the river

Bahraich News: किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crocodile dragged the teenager into the river
आंबा गांव में गेरुआ नदी के तट पर जमा लोग।   -स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। गेरुआ नदी के तट पर स्थित हल्दी के खेत में बुधवार शाम चाची के साथ काम कर रहे किशोर को चुपके से आया मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन देर रात तक किशोर का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के अंबा गांव निवासी विनोद का बेटा अनिल (14) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी चाची राजकुमारी के साथ हल्दी के खेत में काम कर रहा था। खेत गेरुआ नदी के बिल्कुल किनारे है। काम करते समय अचानक नदी से निकला मगरमच्छ अनिल को दबोचकर पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन


चाची राजकुमारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक मगरमच्छ अनिल को गहरे पानी में ले जाकर गुम हो गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार, एसआई अच्छेलाल यादव, आत्माराम और अमरजीत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर तक मगरमच्छ अनिल की गर्दन दबाए नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, फिर वह गहराई में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण और वन विभाग की टीम किशोर की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि अनिल अपने परिवार का इकलौता बेटा है। पिता मजदूरी करने बलिया जनपद गए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग नदी किनारे जमा होकर किशोर की खोज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed