फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crocodile bit villager

ग्रामीण का पैर चबा गया मगरमच्छ

Wed, 07 Oct 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 07 Oct 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के दूधनाथपुरवा गांव के पास खेत में बुधवार सुबह आराम कर रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने उससे खूब संघर्ष किया लेकिन तब तक उसके दाहिने पैर को मगरमच्छ चबा गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे मगर के चंगुल से छुड़ाया। सुजौली पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लहूलुहान ग्रामीण को मिहींपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र अंतर्गत बड़खड़िया गांव निवासी रामछत्तर सिंह (45) पुत्र दपाली सिंह का खेत जंगल से सटे दूधनाथपुरवा गांव के पास है। कुछ दूरी पर नाला भी बहता है। बुधवार सुबह प्रतिदिन की तरह रामछत्तर खेत में काम करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में जब वह पेड़ के नीचे बैठकर सुस्ताने लगा कि तभी अचानक झाड़ियों से निकले एक मगरमच्छ ने रामछत्तर का दायां पैर अपने मुंह में भर लिया। रामछत्तर ने उससे संघर्ष किया लेकिन जब तक उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक उसका पैर मगरमच्छ चबा चुका था।

ग्रामीणों ने मशक्कत कर किसी तरह रामछत्तर को मगरणच्छ से अलग किया। तत्काल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को सूचना देने के बाद पीड़ित को लेकर सुजौली पीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर रामछत्तर को मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है।


सूचना पाकर वन रक्षक अब्दुल सलाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने मगरमच्छ के हमले की पुष्टि की है। वन रक्षक ने वन विभाग की ओर से रामछत्तर सिंह को इलाज के लिए तीन हजार रुपये की अहेतुक सहायता दी है। यह भी कहा है कि इलाज में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed