फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile attack on a child who went to defecate on the banks of the canal

नहर किनारे शौच को गए बालक पर मगरमच्छ का हमला

Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crocodile attack on a child who went to defecate on the banks of the canal
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा निषादनगर गांव निवासी एक बालक रविवार को नित्यक्रिया के लिए नहर के निकट गया था। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, उसने बालक के दाएं पैर को चबा लिया। गंभीर हालत में बालक को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत चहलवा ग्राम पंचायत का निषादनगर गांव वनग्राम है। वनग्राम होने के चलते यहां शौचालय नहीं बन रहे हैं। जिससे गांव के लोग बाहर ही नित्यक्रिया के लिए जाते हैं। गांव निवासी धोनी (13) रविवार शाम को नित्यक्रिया के लिए नहर के निकट गया था। नित्यक्रिया के दौरान नहर में मौजूद मगरमच्छ ने बालक के पैर को दबोच लिया। बालक ने काफी संघर्ष किया, लेकिन मगरमच्छ ने दाएं पैर को पूरी तरह से चबा लिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बालक को छुड़ाया। सभी घायल बालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। मगरमच्छ के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed