{"_id":"696be06b907b2240a703668f","slug":"criminal-cases-will-be-registered-on-the-portal-bahraich-news-c-98-1-slko1007-142974-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पोर्टल पर दर्ज होंगे फौजदारी के मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पोर्टल पर दर्ज होंगे फौजदारी के मुकदमे
Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को एडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों और कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पांच साल से अधिक समय से लंबित पड़े राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
एडीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि फौजदारी के सभी मुकदमों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य से कम नहीं होनी चाहिए। वसूली में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व वाद पत्रों के समयबद्ध दाखिले पर भी जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई वसूली का विवरण साझा किया गया। जिसमें स्टांप व निबंधन मद में 118.21 प्रतिशत, आबकारी मद में 77.60 प्रतिशत, वाणिज्य कर मद में 67.30 प्रतिशत, भू-राजस्व मद में 28.05 प्रतिशत बताया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कुल मासिक लक्ष्य 14,967.62 लाख के सापेक्ष 20,178.22 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 134.81 प्रतिशत है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह, सभी एसडीएम, कर एवं करेत्तर विभागों के अधिकारी और कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मुख्य रूप से मौजूद रहे।