फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   youths body found in pond

तालाब में मिली युवक की लाश

Thu, 04 Aug 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बहनोई के घर रहे एक युवक का शव गुरुवार सुबह तालाब में उतराता मिला। ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में चरसंडा माफी गांव निवासी संभर (25) पुत्र भुजऊ की बहन की ससुराल रिसिया क्षेत्र में पड़रीतारा गांव में है। संभर अरसे से बहनोई गुरुदीन के घर में रहता था। कुछ समय पूर्व वह काम की तलाश में मुंबई गया। पखवारे भर पूर्व संभर के चाचा चरसंडा माफी निवासी मिलन की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर संभर चाचा के क्रिया कर्म में शामिल होने के लिए मुंबई से लौटा था। बहनोई गुरुदीन के घर पहुंच संभर ने कमाई के 35 हजार रुपये उसे देकर चाचा के घर चला गया। चाचा के यहां से लौटने के बाद रिश्तेदारी में कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। गुरुवार सुबह संभर का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनोई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र का कहना है कि कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। विवाद की बात भी कह रहे हैं। बहनोई गुरुदीन ने संभर के मिर्गी रोगी होने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed