फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth killed, body dumped

युवक की हत्या, शव सड़क के किनारे फेंका

Fri, 29 Jul 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी करने निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह बेहड़ा गांव के निकट सड़क किनारे मिला। शरीर पर चोटोें के निशान थे। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र में ऊंचगांव निवासी छोटकन्नू (30) पुत्र नान्हू कोतवाली देहात में चंद्रेश सिंह के घर मजदूरी करता था। वह ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ लकड़ी लदान का काम करता था। गुरुवार शाम छोटकन्ने काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह टिकोरा मोड़ नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


रात में परिवारीजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। सुबह फिर कॉल करने पर भी मोबाइल फोन बंद मिला। इसी दौरान हरदी क्षेत्र में बेहड़ा के निकट सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता नान्हू व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त छोटकन्ने के रूप में की। पिता के मुताबिक छोटकन्ने के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं। इससे लग रहा है कि पीटकर उसकी हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है।


पिता ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। उधर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि शव सड़क के किनारे मिला है। चोट के निशान जरूर हैं लेकिन दुर्घटना की आशंका है। पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed