{"_id":"8f4a3b7c2a8a4ee8d6cf013959fca7ad","slug":"young-man-commited-suiside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोकने पर भी मायके गई पत्नी, पति ट्रेन से कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोकने पर भी मायके गई पत्नी, पति ट्रेन से कटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। पति की इच्छा के विरुद्ध भी मायके गई महिला से पति इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने मंगलवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुहेलवा चका निवासी जगलाल (20) पुत्र रामचंदर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर निवासी रेखा से हुआ था।
मंगलवार शाम जगलाल का साला नागपंचमी का हवाला देकर बहन को विदा कराने ससुराल पहुंचा लेकिन जगलाल ने पत्नी को विदा करने से इंकार कर दिया।
पति के विरोध के बावजूद देर शाम पत्नी अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर भाई के साथ मायके चली गई। पत्नी की इस हरकत से क्षुब्ध जगलाल देर रात घर में बिना कुछ बताये निकल गया और रेल ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
देर रात गोंडा से नेपालगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब गांव के सामने गुजरी तो जगलाल ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। गांव के कुछ लोगों ने ये देख उसके घर में सूचना दी।
परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। रात में ही पयागपुर थाने को घटना से अवगत कराया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया है।