फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   women,s murder to beat

विवाहिता को पीटकर मार डाला

Sun, 05 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 05 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
women,s murder to beat
पीएम हाउस पर जुटे महिला के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पीट-पीटकर मार डाला और शव घर की बड़ेर से लटका दिया। सूचना मिलने पर मायके के लोग उसकी ससुराल पहुंचे, जिसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बभनपुरवा गांव निवासी जिमींदार वर्मा ने अपनी पुत्री गुड़िया (23) का विवाह चार वर्ष पूर्व मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम वर्मा के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व गुड़िया ने होली का पर्व होने पर घर जाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी पिटाई भी की गई। बेटी को लाने के लिए उसकी मां और मामा गांव भी गए थे, लेकिन ससुराल के लोगों ने विवाद करते हुए सभी को लौटा दिया। गुड़िया का पिता जिमींदार लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात गांव के लोगों ने जिमींदार को फोन कर गुड़िया की मौत की सूचना दी। जिस पर उसने लखनऊ से ही घर वालों को फोन कर बेटी की ससुराल भेजा। यहां पहुंचने पर बेटी के ससुराल के लोग भाग गए। पिता का कहना है कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी, जिसे पूरी नहीं कर पाने पर बेटी की पिटाई कर हत्या कर दी गई और शव को बड़ेर से लटका दिया गया।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पुरुषोत्तम समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराल के लोग अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed