{"_id":"57af53e54f1c1bc02bee45f7","slug":"woman-s-murder-husband-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक व रुपये नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर मार डाला। सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंची मां को उसका शव आंगन में पड़ा मिला। उसने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
रुपईडीहा क्षेत्र में सोरहिया भगवानपुर निवासी शीला देवी के मुताबिक उसने बेटी नीलम (20) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व रामपुर निवासी संतोष कुमार से की थी। ससुरालीजन बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात फिर नीलम की पिटाई की।
पड़ोस के लोगों से सूचना मिली तो शीला ने दामाद को फोन किया। उसका फोन बंद मिलने और अनहोनी की आशंका के चलते सुबह बेटी की ससुराल पहुंची तो नीलम का शव आंगन में पड़ा था।
विज्ञापन
शीला की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शीला की तहरीर पर दामाद संतोष, समधी रामशंकर और एक महिला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं।