फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife murdered, dead body hanged

पत्नी की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Thu, 20 Apr 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 20 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered, dead body hanged
महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुरवा गांव में दहेज को लेकर बुधवार की रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के कमचियारा गांव निवासी सकूरन उर्फ छोटकी (30) का विवाह 10 वर्ष पूर्व कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भज्जापुरवा गांव निवासी सत्तार के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के बाद से कम दहेज लाने की बात पर ससुराल में सकूरन का उत्पीड़न शुरू हो गया। इस मामले में कई बार मायके और ससुराल के लोगों के बीच पंचायत भी हुई। इस बीच किसी तरह गृहस्थी चलती रही।
विज्ञापन


सकूरन के पिता छोटकऊ का कहना है कि कुछ दिनों से दहेज को लेकर बेटी को अधिक प्रताड़ित किया जा रहा था। छोटकऊ ने बताया कि बेटी के ससुराल के कुछ लोगों ने बुधवार की रात सकूरन द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी। इस पर मायके के लोग भज्जापुरवा गांव पहुंचे तो कमरे में सकूरन का शव फांसी के फंदे से कुंडे से लटक रहा था। उसका एक पैर बेड से लग रहा था। जबकि पति मौके से नदारद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छोटकऊ ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की सूचना कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई अशोक सिंह को सौंपी गई है। फरार पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, मृतका सकूरन तीन बच्चों की मां थी। उसकी मौत के बाद पुत्र साजिद, साबित और आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed