{"_id":"578120434f1c1be42f7fb9cb","slug":"villagers-caught-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बदमाशों के एक गिरोह ने शुक्रवार रात एक गांव में धावा बोल दिया। चीनीमिल कर्मी समेत दो घरों से रुपये, जेवरात लूटने के बाद तीसरे घर में बदमाशों के दाखिल होते ही ग्रामीण जग गए। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर डराने की कोशिश की।
इसके बावजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को खेत में पकड़ लिया। अन्य फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। लूटपाट की यह घटना नानपारा इलाके के धोबिनपुरवा गांव में शुक्रवार रात हुई।
जीप से पहुंचे बदमाशों ने गाड़ी नानपारा-मटेरा मार्ग पर लालपुर मोड़ के निकट मंदिर की ओट में खड़ी कर दी। कच्छा बनियान पहने बदमाशों ने गांव निवासी मिश्रीलाल के घर को निशाना बनाया जहां ताला बंद था। घर में कीमती सामान न मिलने पर पड़ोसी रमेश पुत्र सुंदरलाल के घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
वहां पांच हजार रुपये, सवा लाख कीमत के जेवरा, कपड़े, बर्तन आदि समेट लिए। इसके बाद श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में कार्यरत राजवंती पत्नी जगदीश के घर में घुसे बदमाशों ने 10 हजार रुपये, करीब ढाई लाख मूल्य के जेवरा, कपड़े, बर्तन आदि बटोर लिए।
बदमाश दीवार फांदकर जब पड़ोसी लेखपाल बुद्धीलाल के घर में दाखिल हुए तो राजवंती के नाती कमलेश की नींद खुल गई। उसने अलमारी टूटी और सामान बिखरा देखा तो शोर मचाया। इस पर लेखपाल बुद्धीलाल के परिवारीजन भी जाग गए। यह देख बदमाश भागने लगे। विरोध पर एक बदमाश ने फायर कर दिया।
इसके बावजूद ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। गांव से 100 मीटर दूर पर एक बदमाश धान के खेत के दलदल में फंस गया। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान रामभुवन पुत्र प्रभु निवासी दीवान मटेरा खैरीघाट के रूप में हुई है।
सूचना पर मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पकड़े गए बदमाश रामभुवन को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।