फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two students drowned in pond

दो छात्राअाें की तालाब में डूबने से मौत

Tue, 04 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौट रहीं साइकिल सवार दो छात्राएं मंगलवार शाम तेज गति से जा रहे दूसरे साइकिल सवारों से बचने की कोशिश में असंतुलित होकर तालाब में गिर गईं। गोताखोरों की मदद से जब उन्हें निकाला गया तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पयागपुर क्षेत्र में ग्राम कुशभौना निवासी छात्रा आंचल (12) पुत्री बालकृष्ण पयागपुर स्थित न्यू राइज बुद्धा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। गांव की दिशा (7) पुत्री कृष्ण बिहारी उसी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। दोनों छात्राएं मंगलवार शाम चार बजे साइकिल से घर लौट रही थी। साइकिल आंचल चला रही थी।
विज्ञापन


मनकापुर गांव के पास सकरे रास्ते में अचानक सामने से तेज रफ्तार दो साइकिल सवार आ गए। उनसे बचने के चक्कर में आंचल संतुलन खो बैठी और दिशा के साथ साइकिल समेत पास के तालाब में जा गिरी। उनकी चीख सुन आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों छात्राएं डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से उन्हें निकाला गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। परिवारीजन पोस्टमार्टम के बिना शव लेकर घर चले गए हैं। एसओ नरेंद्र कुमार के मुताबिक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed