फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people injured in firing, two criminal arrested

फायरिंग में दो लोग घायल,दबोचे दो बदमाश

Fri, 08 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के वशीरगंज मोहल्ले के बंद पड़े एक मकान में गुरुवार रात दाखिल हुए बदमाशों को आसपड़ोस के लोगों ने घेर लिया। इस पर बदमाशों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी जिससे दो लोग घायल हो गए। इसके बाद भी बदमाश भाग नहीं पाए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग में जख्मी मोहल्लेवासियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई से एक बदमाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


वशीरगंज निवासी गुड्डू का परिवार काफी समय से जिले से बाहर रहता है। धर्मकांटा के निकट स्थित मकान में ताला लगा है। लूटपाट के मंसूबे से गुरुवार रात उस मकान में बदमाश दाखिल हो गए। रात ढाई बजे के करीब आहट पाकर पड़ोसी मोहम्मद शमशेर जग गए। वह बाहर निकले तो बंद मकान के अंदर लाइट जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाजें भी आ रही थीं। संदेह पर शमशेर ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में कई लोग जमा हो गए। मोहल्लेवासियों से घिरा देख एक बदमाश ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से शमशेर और हकीक उल्ला घायल हो गए। इसके बावजूद मोहल्ले वाले डरे नहीं। उन्होंने दो बदमाशों को घेरकर दबोच लिया।

उनकी पहचान मोहल्ला निवासी खुर्शेद पुत्र बब्बन और कमाल पुत्र जमील के रूप में हुई। इस दौरान गुस्साए मोहल्लेवासियों ने फायरिंग करने वाले कमाल नामक बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

इतना सब हो जाने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेपी शुक्ला ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया। घायल बदमाश कमाल और फायरिंग में जख्मी शमशेर व हकीक उल्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस के मुताबिक शमशेर के पुत्र हारुन की तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ प्राण घातक हमला, लूट की कोशिश आदि का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बदमाशों के पास एक कट्टा भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि मोहल्लेवासियों की पिटाई से घायल कमाल पर वर्ष 2013 में भी लूट का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed