{"_id":"58692d2f4f1c1b255eeed995","slug":"two-people-died-of-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड से दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरे वर्ष के अंतिम दिन तराई का मौसम बेहद सर्द रहा। अचानक शुरू हुई कड़ाके की ठंड दो लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ी। ठंड की चपेट में आए एक ग्रामीण ने जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य ग्रामीण की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। उधर निमोनिया और कोल्ड डायरिया से ग्रसित 17 और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
इनमें चार रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तराई में रविवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज से पछुवा हवा के साथ अचानक ठंड बढ़ गई है। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले ठंड की चपेट में आ गए। महसी क्षेत्र में ग्राम मुरौवा निवासी कुबेर (55) सुबह खेत को गए थे। लौटे तो पेट दर्द और शरीर में झनझनाहट की शिकायत थी।
परिवारीजनों ने अलाव जलाकर सेंका और तेल की मालिश की लेकिन हालत बिगड़ती गई। इस पर गांव के चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने ठंड लगने की बात कहकर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अस्पताल ले जाने के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी जगरूप (58) के ठंड की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने डॉक्टरों को दिखाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जगरूप को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद जगरूप ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते बिलखते शव लेकर घर चले गए।
परिवारीजनों के मुताबिक खेत में गेहूं की सिंचाई करते समय जगरूप को ठंड लग गई थी। उधर तराई में बढ़ी ठंड से 17 और रोगी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। सभी निमोनिया और कोल्ड डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें शशि (4) निवासी इकौना, नव्या (2) निवासी सिविल लाइन्स, रामू (एक) निवासी हुजूरपुर व समुझ (19) निवासी विशेश्वरगंज शामिल हैं।